नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय विमानन क्षेत्र की सफल महिला अधिकारियों (वुमेन अचीवर्स) से मुलाकात की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय विमानन क्षेत्र की सफल महिला अधिकारियों (वुमेन अचीवर्स) से मुलाकात की।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय विमानन क्षेत्र में सफल महिला अधिकारियों (वुमेन अचीवर्स) के एक दल से मुलाकात की। यह मुलाकात “द प्रेसिडेंट विद द पीपल” पहल के तहत हुई, जिसका उद्देश्य लोगों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना और उनके योगदान की सराहना करना है।राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि भारत के नागरिक विमानन क्षेत्र में विभिन्न परिचालन और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, 11 प्रतिशत फ्लाइट डिस्पैचर और 9 प्रतिशत एयरोस्पेस इंजीनियर महिलाएं हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल वाणिज्यिक लाइसेंस प्राप्त करने वाली 18 प्रतिशत पायलट महिलाएं थीं।उन्होंने उन सभी सफल महिलाओं की सराहना की जो नवीन एवं प्रगतिवादी सोच रखती हैं तथा नए रास्तों पर चलने का साहस रखती हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार के समावेशी प्रयासों से नागर विमानन क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति को बढ़ावा मिला है और अब अधिक से अधिक महिलाएं विमानन क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुन रही हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विमानन उद्योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ इस क्षेत्र में प्रगति के लिए समान अवसर भी आवश्यक हैं।श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षा और उचित प्रशिक्षण के अलावा परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

प्रायः देखा जाता है कि कई महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी परिवार से सहयोग न मिलने के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती हैं। उन्होंने इन सफल महिलाओं से आग्रह किया कि वे अन्य महिलाओं

के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उन्हें अपना करियर चुनने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करें।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!