श्रीमाली समाज ने हर्षोल्लास से मनाया महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव, प्रभातफेरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। स्थानीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से महालक्ष्मी जन्मोत्सव (प्राकट्योत्सव) पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। समाज अध्यक्ष ठाकुर शेखर व्यास ने बताया कि उत्सव के अवसर पर प्रातः 6 बजे सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी नगर के प्रमुख मार्गों-बड़ा चौहटा, ब्रह्मपुरी, शालिग्राम अस्पताल, पीपली चौक एवं खारी रोड से होती हुई कमलेश्वरी मंदिर (धोराढाल) पहुंची। कमलेश्वरी मंदिर में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा श्री सूक्त का सस्वर पाठ किया गया, जिसके पश्चात महालक्ष्मी जी की आरती उतारी गई। दोपहर में भी महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्री सूक्त पाठ का विशेष आयोजन किया गया । प्रभातफेरी में समाजबंधु पारंपरिक परिधानों में नज़र आए। पुरुषों ने धोती एवं पीतांबर तथा महिलाओं ने लाल चुनरी धारण कर प्रभातफेरी की शोभा बढ़ाई । मार्ग में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ गरबा नृत्य किया, वहीं युवाओं ने पालकी एवं रेवाड़ी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण धर्ममय बना रहा। उत्सव को लेकर नगर के दोनों महालक्ष्मी मंदिरों को पुजारी महादेव भाई द्वारा आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिरों में महाआरती का आयोजन हुआ और रात्रि में विशाल भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रभातफेरी के दौरान श्रीमाली फाउंडेशन, परशुराम सेवा संगठन, महिला मंडल एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया । समाज सचिव भगवती प्रसाद दवे ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण एम. दवे, रवि ठाकुर, भीमाशंकर दवे, शास्त्री प्रवीण त्रिवेदी, जगदीश प्रसाद दवे, नरोत्तम दवे, सुरेश वोरा, श्याम, महेश दवे,
जटाशंकर अवस्थी, महेश ओझा, मनीष दवे, चिराग बोहरा, कुलदीप यागी, विनोद, गोपीकृष्ण व्यास, महेश, मुकेश सहित बड़ी संख्या में समाज के पुरुष एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
