भारतीय तटरक्षक बल की मादक पदार्थ पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई। 2 years ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 श्री विजयपुरम-भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 25 नवंबर, 2024 को अंडमान सागर में म्यांमा की मछली पकड़ने वाली नाव ‘सोई यान हू’ को कब्जे में लिया है। इस नाव में लगभग 5,500 किलोग्राम प्रतिबंधित ड्रग मेथमफेटामाइन और एक पोर्टेबल इनमारसैट सैटेलाइट फोन भी बरामद किया गया। आईसीजी के डोर्नियर विमान ने टोही उड़ान के दौरान एक नाव के संदिग्ध स्थिति में होने की सूचना संयुक्त अभियान केंद्र को दी। इसके बाद संदिग्ध नाव को रोकने और इस पर कार्रवाई के लिए श्री विजयपुरम से एक तेज़ गश्ती पोत को रवाना किया गया।भारतीय जलक्षेत्र में बैरन द्वीप से आठ समुद्री मील की दूरी पर स्थित इस नाव पर आईसीजी पोत की एक टीम ने 24 नवंबर, 2024 को सुबह साढे छह बजे छापा मारते हुए संयुक्त पूछताछ की। नाव पर सवार चालक दल के छह सदस्यों की पहचान म्यांमा के नागरिक के रूप में की गई। तलाशी के दौरान नाव से लगभग 5,500 किलोग्राम प्रतिबंधित दवा मेथमफेटामाइन और एक पोर्टेबल इनमारसैट सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। इसके बाद, नाव को 25 नवंबर, 2024 को आगे की जांच के लिए श्री विजयपुरम लाया गया। यह आईसीजी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ जब्ती है और भारतीय समुद्री क्षेत्र में जल की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाती है। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories ट्रंप की बेटी टिफनी पहुंचीं जैसलमेर, दामाद माइकल संग देखा स्वर्णनगरी का वैभव 2 hours ago सतर्कता:अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देश,जिला प्रशासन ने श्रमणों के पैदल विहार की सूचना 2 दिन पहले देने को कहा 13 hours ago VICE ADMIRAL SANJAY VATSAYAN, PVSM, AVSM, NM TAKES OVER AS THE FLAG OFFICER COMMANDING-IN-CHIEF, WESTERN NAVAL COMMAND 16 hours ago [responsive-slider id=1466] You may have missed ट्रंप की बेटी टिफनी पहुंचीं जैसलमेर, दामाद माइकल संग देखा स्वर्णनगरी का वैभव 2 hours ago खाटूश्यामजी में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत प्रभात फेरी रैली का आयोजन 6 hours ago सतर्कता:अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निर्देश,जिला प्रशासन ने श्रमणों के पैदल विहार की सूचना 2 दिन पहले देने को कहा 13 hours ago 48 प्रशिक्षिणार्थियों ने भाग लेकर अपने को किया तैयार 14 hours ago