नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवम्बर माह में होने वाले पर्वों पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नवम्बर माह में होने वाले पर्वों पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

😊 Please Share This News 😊

जालोर 5 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने आदेश जारी कर नवम्बर माह में 8 नवम्बर को दीपावली, 9 नवम्बर को गोवर्धन पूजा, 11 नवम्बर को भाई दूज व 24 नवम्बर को गुरूनानक जयन्ती पर्व/त्योहार पर कानून व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को कार्यपालक एवं तहसीलदारों को सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।आदेशानुसार जिले के जालोर, सायला, आहोर, भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना व बागोड़ा उपखण्ड के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा जालोर, सायला, आहोर, भाद्राजून, भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना व बागोड़ा तहसील के लिए संबंधित तहसीलदार सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। इसी प्रकार जालोर, आहोर व सायला उपखण्ड क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर तथा भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचौर, बागोड़ा व चितलवाना उपखण्ड क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भीनमाल/सांचौर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यपालक एवं सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे एवं कोई भी कार्यपालक व सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट उक्त पर्वों पर अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे तथा बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जायेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कानून व्यवस्था एवं लोक-शांति संबंधी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!