परवाह थीम पर चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रैलियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक। जालोर 8 जनवरी। जिले में 1 से 31 जनवरी तक ‘परवाह’ थीम पर सड़क सुरक्षा माह-2025 का आयोजन किया जा रहा हैं जिसके तहत जिला मुख्यालय व भीनमान सहित जिलेभर में जागरूकता रैलियों का आयोजन कर लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।जिला मुख्यालय पर नगर परिषद परिसर जालोर से जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों ने सड़क का सीधा सा रूल, उल्टा चलने की न करो भूल, बिना हेलमेट के न निकलो सड़क पर, सुरक्षा है हमारा अभिमान बहुत बड़ा, गति सीमा का पालन करो सदा, ओवरस्पीड से बचो, थोड़ा धीरे चलो, बाइक या स्कूटी का सवारी का है तभी मजा, जब पहनो हेलमेट और बचाओ अपना सिर जरा, देर आए दुरूस्त आए, मौत से बचें-अपनी सीटबेल्ट का प्रयोग करें, वाहन धीमा चलाये, अपना कीमती जीवन बचाये एवं जन भली की गाड़ी भली, सड़क कहती की सुरक्षा भली इत्यादि नारों व संदेशों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।रैली जालोर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रा.उ.प्रा.वि. हनुमाशाला पहुँची।
जहाँ जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और गति सीमा का ध्यान रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, जिला परिवहन अधिकारी जालोर छगनलाल मालवीय, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत सहित अधिकारी व स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
