नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में राजस्थान मंडप तैयार, प्रयागराज में उपलब्ध हैं निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं-मुख्यमंत्री। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में राजस्थान मंडप तैयार, प्रयागराज में उपलब्ध हैं निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं-मुख्यमंत्री।

😊 Please Share This News 😊

त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान, दर्पन एवं पूजन कर अलौकिक अनुभूति का आनन्द लें राजस्थान के श्रद्धालु।
जयपुर/जालोर 17 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महाकुंभ मेले में राजस्थान से जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीर्थराज प्रयागराज में राजस्थान मंडप तैयार करवाकर निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कुंभ का विशेष महत्व है। कुंभ को सभी सिद्धियां प्रदान करने वाला बताया गया है। महाकुंभ मेला प्रयागराज में 26 फरवरी तक चलेगा। इस मेले में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के शाही स्नान सहित मेले में भाग लेने वाले राजस्थान के श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पुण्यलाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि इन व्यवस्थाओं का लाभ लेते हुए महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान, दर्शन एवं पूजन कर अलौकिक अनुभूति का आनन्द प्राप्त करें।राजस्थान मंडप में श्रद्धालुओं के लिए डबल बैड अटैच लेटबाथ युक्त 49 टेन्ट एवं 30 बैड डोरमेट्री में निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, चिकित्सा आदि की व्यवस्थाओं के साथ आगन्तुकों की मदद के लिए हेल्पडेस्क, कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले राजस्थान के नागरिक राजस्थान मंडप, प्लॉट नं. 97, सेक्टर 7, कैलाशपुरी मार्ग, प्रयागराज में इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। प्रयागराज में किसी भी प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए कंट्रोल रूम (9929860529, 9887812885) अथवा देवस्थान विभाग के राज्य नियंत्रण कक्ष (0294-2426130) पर संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!