राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां,सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 16 मई। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन जालोर से जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना कर आमजन को डेंगू रोग के प्रति जागरूक किया गया। प्रचार वाहन को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 मई शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष में जिले भर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया साथ ही प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को डेंगू रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर की जा रही विभिन्न गतिविधियों के तहत चिकित्साकर्मियों द्वारा घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों को चिन्हित कर रक्त स्लाइड लेना, साफ पानी में टेमीफॉस, गंदेपानी में एमएलओ का घोल डालना, फोगिंग एवं पायरेथम का स्प्रे आदि गतिविधियां कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम की जा रही है।
सीएमएचओ ने डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू से घबराएं नहीं, इसका इलाज संभव है तथा डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में अपनी निःशुल्क जांच ओर उपचार करवाएं। डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, खिड़की एवं दरवाजों पर जाली लगवाएं, मच्छर निरोधक उत्पादों का उपयोग करें, हाथ-पैरों को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन का कपडा पहने, घर के आसपास व गमलों आदि में पानी का भराव न होने दें, हर सप्ताह कूलर, टंकी के पानी को खाली करें तथा बुखार आने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण के साथ-साथ मच्छरां के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के लिए जन समुदाय की भागीदारी बहुत आवश्यक है। एडीज लार्वा साफ पानी में पनपता है, अगर प्रत्येक घर के पानी भराव पात्र जैसे गमले, कूलर, पानी की टंकी इत्यादि को साप्ताहिक रूप से साफ किया जावें तो मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
इस अवसर पर हेमेंद्र व्यास, वीरेंद्रपाल सिंह, विजेंद्र परमार, भोमाराम चौधरी, सुशील माथुर, इमरान बैग, रविन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार, पुष्पेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
