अहिल्याबाई होलकर के 300 वी जन्म जयंती के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 24 मई। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में अहिल्याबाई होल्कर जन्म जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक हरीश राणावत व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम जिला सह संयोजक मंजू सोलंकी का आतिथ्य रहा।कार्यक्रम जिला संयोजक हरीश राणावत ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत कराया तथा पूरे जिले भर में सभी विधानसभा स्तर पर मंडल स्तर पर आयोजन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम जिला सहसंयोजक मंजू सोलंकी ने कहा कि हम सबको मिलकर अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती को बेहतर तरीके से मनाना है वह सभी कार्यकर्ताओं को इस आयोजन से जोड़ना है।कार्यक्रम सदस्य व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि कार्यक्रम को कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए हम सभी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से संवाद करें तथा कार्यक्रम से जोड़ें।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी पूर्व नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी उम्मेदाबाद पूर्व मंडल अध्यक्ष
गणपत सिंह बगेड़िया चंद्रकांत सुंदेशा दिनेश बारोट नाथू सिंह सुरेश संदेश अमन मेहता सहित कहीं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
