प्रभारी सचिव ने सीएचसी आहोर, 132 केवी जीएसएस भैंसवाड़ा, आहोर वन विभाग नर्सरी व बादनवाड़ी ओवर हेड टैंक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

हीटवेव व तापघात से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। जालोर 28 मई। जिले के प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने बुधवार को बादनवाड़ी में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक व पाइप लाइन कार्य, सीएचसी आहोर, 132 केवी जीएसएस भैंसवाड़ा व आहोर वन विभाग नर्सरी का निरीक्षण किया।
ओवर हेड टैंक निर्माण व पाईप लाईन बिछाने के कार्य का किया अवलोकन प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत बादनवाड़ी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ओवर हेड टैंक निर्माण व पाईप लाईन बिछाने के कार्य का अवलोकन कर फर्म को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाईपों की गुणवत्ता जांची तथा संबंधित फर्म को तय मानकों के अनुरूप निर्धारित गहराई पर पाईप लाईन बिछाने तथा पाईपों को जोड़ने के कार्य को विशेष सावधानी से किए जाने की बात कही।
लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम के दिए निर्देश।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आहोर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजां का सुविधापूर्ण माहौल में उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने लू-तापघात के रोगियों के लिए बनाये गये डेडिकेटेड वार्डों का निरीक्षण कर कूलर, एसी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था,
रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट में बर्फ, ओरआरएस, ड्रिपसेट, फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को हीट वेव व लू से प्रभावित मरीजों को अविलम्ब उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए सुविधापूर्ण माहौल में उपचार मुहैया करवाने के लिए चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रभारी सचिव ने आहोर वन विभाग नर्सरी का किया अवलोकन
प्रभारी सचिव ने आहोर वन विभाग नर्सरी का अवलोकन कर नर्सरी में गुलमोहर, इमली, नीम, खेजड़ी, जाल, शीशम सहित विभिन्न प्रजाति के तैयार किए गए 1 लाख पौधों के बारे में उप वन संरक्षक से जानकारी ली तथा इनका ‘‘हरियालो राजस्थान’’ अभियान के तहत लक्ष्यानुरूप विभागों को वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्सरी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
132 केवी जीएसएस भैंसवाड़ा का निरीक्षण कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश।
जिले के प्रभारी सचिव ने 132 केवी जीएसएस भैंसवाड़ा पहुँचकर विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व वोल्टेज समस्या के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने गर्मी को देखते हुए डिस्कॉम के अधिकारियों से विद्युत वोल्टेज की कमी की समस्या का निस्तारण करने व शिकायत रजिस्टर संधारित करने की बात करने की बात कही। उन्होंने वोल्टेज लॉगशीट का अवलोकन करते हुए सब ग्रेड जालोर से विद्युत वितरण के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, डिस्कॉम के एसई धर्मेन्द्र प्रजापति सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
