2 जून को डिस्कॉम कार्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर मनाया जायेगा सुरक्षा पर्व,कार्मिकां को सुरक्षा व नशामुक्ति के संबंध में दिलवाई जायेगी शपथ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 30 मई। डिस्कॉम द्वारा जिले में विद्युत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्मिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए 2 जून को जिले में प्रत्येक अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित कर सुरक्षा पर्व मनाया जायेगा। जोधपुर डिस्कॉम जालोर के अधीक्षण अभियंता (पवस) धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि 2 जून को आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए आस-पास के क्षेत्र के तकनीकी कर्मचारियों, सब स्टेशनों पर कार्यरत ठेकेदार के कर्मचारियों तथा एफ.आर.टी. कार्मिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए उन्हें सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देने के साथ ही विद्युत संबंधी कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों का पूर्णतया उपयोग करने, बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली से संबंधित कोई भी कार्य करने से पूर्व अपने इष्टदेव का ध्यान कर कार्य प्रारंभ करने की शपथ दिलवाएंगे। इस शपथ के साथ सभी निगम कार्मिकों व एफआरटी कार्मिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई जायेगी। कम वोल्टेज की समस्या से निजात पाने के लिए डिस्कॉम द्वारा किया जा रहा है विद्युत तंत्र का सुदृढ़ीकरण।
जालोर शहर में आरडीएसएस योजना के तहत लगाये गये 6 ट्रांसफार्मर तथा 9 ट्रांसफार्मर और लगेंगे।
जालोर 30 मई। वर्तमान में जिले में विभिन्न स्थानों पर कम वॉल्टेज की समस्या के समाधान, सुचारू विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत तंत्र के सुदृढीकरण के लिए आर.डी.एस.एस. योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्य सम्पादित करवाये जा रहे है। जिसमें 33 एवं 11 केवी फीडरों का विभाजन करना तथा नये ट्रांसफार्मर लगाये जाने के कार्य किये जा रहे है। अधीक्षण अभियंता धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए जिले में अब तक 10 स्थानों पर 33 केवी फीडर विभाजन कर चालू कर दिया गया है एवं 15 स्थानों पर फीडर विभाजन का कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह 53 स्थानों पर 11 केवी फीडर विभाजन कर उसे चालू कर दिया गया है एवं 55 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है ।उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या से निजात पाने के लिए 81 स्थानों पर नये वितरण ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं एवं 60 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अन्तर्गत जालोर शहर में वर्तमान में 6 स्थानों पर नये वितरण ट्रांसफार्मर लगा दिए गये हैं एवं 9 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाये जाने प्रस्तावित है, जिनका कार्य प्रगतिरत है । इस कार्य के चलते शटडाउन लेना पड़ रहा है, जिस कारण कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है ।उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।
विद्युत उपभोक्तागण अपनी विद्युत सम्बन्धी शिकायत के समाधान के लिए डिस्कॉम स्तर पर टोल फ्री नम्बर 18000-180-6045 तथा जिला स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क नम्बर 9257031353, 9257031354 तथा वृत स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02973-222535 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर शिकायत का निवारण करवा सकते है। निगम स्तर पर टोल फ्री नम्बर व्यस्त होने पर वॉट्सएप नम्बर 9413359064 पर भी विद्युत सम्बन्धी शिकायत भेज सकते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
