शनिवार को गौशालाओं व दुग्ध संघों में संगोष्ठी व स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

डेयरी अधिकारियों व कार्मिकों को दिलाई जल संरक्षण की दिलाई शपथ।
रानीवाड़ा 7 जून। आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए जिले में 5 से 20 जून तक चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत शनिवार को जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों से संबंधित विषय पर संगोष्ठी तथा स्थानीय गौशालाओं, पशु चिकित्सालय व दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ साथ ही गौशालाओं में गायों को हरा चारा डाला गया।वंदे गंगा जल संरक्षण-जनअभियान के तहत रानीवाडा डेयरी अधिकारियों व कार्मिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाने के साथ ही स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। वही डेयरी संयंत्र परिसर में झाडू लगाकर सफाई की। अभियान के दौरान बीवीएचओ बागरा में साफ़-सफ़ाई गतिविधि का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया।अभियान के तहत श्री सांवरिया जी गौशाला बागरा, श्री जलंधरनाथ गौशाला सेवा समिति सामतीपुरा, श्री महावीर हनुमान नंदीशाला व पर्यावरण संरक्षण केंद्र गोलासन
एवं सनातन धर्म जीवदया गौशाला कोरा (भीनमाल) में संगोष्ठी एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रविवार को वंदे भारत प्रभात फेरी, जागरूकता अभियान रैली व श्रमदान का होगा आयोजन।
अभियान के तहत 8 जून, रविवार को स्थानीय ग्रामवासियों/जनप्रतिधियों तथा नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर व शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर वंदे गंगा प्रभात फेरी व जागरूकता अभियान रैली
तथा चिन्हित स्थानों पर श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
