नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैन समुदाय में चातुर्मास का बड़ा ही महत्व है। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जैन समुदाय में चातुर्मास का बड़ा ही महत्व है।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर– अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में चातुर्मास का बड़ा ही महत्व है। चातुर्मास में चार महीने चार आराधना का महान अवसर हमें प्रकृति स्वयं प्रदान करती है। इसके चार मुख्य आयाम सम्यक् दर्शन,ज्ञान,चारित्र और तप है इन चार आराधनाओं के लिए ये चार माह सर्वाधिक अनुकूल रहते हैं।आत्मकल्याण के सच्चे पथिक इन चार माह को महान अवसर जानकर मन-वचन और काय से इसकी आराधना में समर्पित हो जाते हैं। आत्मा की आराधना की मुख्यता वाले अधिकांश आध्यात्मिक पर्व इन चार महीनों में होने के कारण राजस्थान सरकार ने जैन समुदाय के प्रति उदार दृष्टीकोण अपनाते हुए अपने संकल्प पत्र में अल्पसंख्यक कल्याण के वर्णितानुसार श्रमणों (साधु – साध्वियों) के लिए चातुर्मास के समय ठहरने एवं प्रवचन करने और आहार वाले स्थान की सुरक्षा व निहार तथा उनकी एवं उनके स्वास्थ्य की रक्षा एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के लिए समुचित प्रावधान किए है।जिससे श्रमणों के चातुर्मास का लाभ सभी राजस्थान के आमजन को मिल सके l श्रमणों का सानिध्य प्राप्त होना राजस्थान में रहने वाले आमजन के प्रबल पुण्योदय का प्रतीक है। वे भी उनका आशीर्वाद उनके प्रवचनों के माध्यम से लेते है।इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया ने बताया कि जैन समुदाय के प्रत्येक जिले के समाजश्रेष्ठियों,युवा संगठनों और संघों से अनुरोध किया कि वे अपने जिले के विभिन्न उपखंडों, तहसीलों,शहरों,कस्बों एवं गांवों में होने वाले श्रमणों के चातुर्मास की सूचना निम्न प्रारूप में जिला कलक्टर एवं जिला मजिट्रेट तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को अवश्य प्रदान करें प्रदान करे जिससे चातुर्मास में आने वाली परेशानियों का समाधान जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द किया जा सके –
1.श्रमणों की संख्या
2.श्रमणों (साधु – साध्वियों) के नाम एवं दीक्षा प्रदान करने वाले श्रमण का नाम
3.चातुर्मास स्थल का सम्पूर्ण पता गूगल लोकेशन के साथ
4.चातुर्मास करवा रहे संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री तथा सचिव के पते,सम्पर्क सूत्र और मेल आई डी
5.अन्य कोई आवश्यक जानकारी                                       इस अवसर पर युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि श्रमणों के चातुर्मास की सूचना जिला प्रशासन के मुखिया को देने में समाजश्रेष्ठीयों,युवा संगठनो,संघों,मन्दिरों और सहधर्मी भाई किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह सूचना 7877735999, 9001940605, 9828169261 पर सम्पर्क एवं वाट्सअप कर भी दे सकते है या फिर rsjyp21@gmail.com पर मेल भी जानकारी प्रदान कर सकते है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!