सांचौर विधानसभा में बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण पूर्ण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सांचौर– भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) सांचौर प्रमोद कुमार के पर्यवेक्षण में विधानसभा क्षेत्र सांचौर (144) के कुल 320 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का विभिन्न चरणों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को पूर्ण हुआ।चुनाव शाखा प्रभारी प्रवीण भादू ने बताया कि 3 से 17 जुलाई तक प्रशिक्षण अवधि के दौरान विधानसभा क्षेत्र-सांचौर (144) के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 7, 8, 9, 14 व 15 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दक्ष प्रशिक्षका भंवरलाल पंवार, अशोक कुमार, किशनलाल ढाका व किशोर कुमार शर्मा द्वारा चार सत्रों के माध्यम से प्रतिदिन 65 बीएलओ को पंचायत समिति सभागार सांचौर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस अवसर पर चुनाव शाखा कार्मिक भावेश कुमार, वगताराम व आईआईआईडीएम दिल्ली से प्रशिक्षित बीएलओ
श्रवण कुमार सहित विधानसभा क्षेत्र सांचौर के बीएलओ उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
