नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “श्री वाराह फाउंडेशन”ग्रुप द्वारा भव्य शस्त्र पूजन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

“श्री वाराह फाउंडेशन”ग्रुप द्वारा भव्य शस्त्र पूजन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल -आज भीनमाल स्थित श्री बगस्थली माता जी मंदिर में श्री राव जागीरदार समाज के “श्री वाराह फाउंडेशन”ग्रुप द्वारा भव्य शस्त्र पूजन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समाज विभिन्न अंचलों के सिरदार उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा श्री वाराह श्याम भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भरत सिंह राव द्वारा समाज में शिक्षा और एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। रेडिमेट एसोसिएशन ,भीनमाल के अध्यक्ष राव श्रवण सिंह द्वारा कहा गया कि समाज में युवा बढ़चढ़ कर भाग ले । ओर इस तरह के प्रोग्राम हमेशा करते रहे। श्री राव महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट राव अशोक सिंह ओपावत ने बताया कि समाज को नई दिशा देनी जरूरी हे। समाज में एकता की मिसाल बने युवा। समाज के मन मुटाव भूलकर एक होने की जरूरत हे। भाजपा जिला मंत्री राव भरत सिंह भोजानी ने बताया कि समाज को राजनीति ओर विभिन्न संगठन में बढ़चढकर भाग लेना चाहिए। हिंदी सनातन संस्कृति संघ के संरक्षक राव विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि हमें अपने धर्म की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। हमें सभी समाजों को साथ में लेकर चलना चाहिए। समाज में एकता और अनुशासन जरूरी हे। श्री वाराह फाउंडेशन भीनमाल के अध्यक्ष एडवोकेट राव चिंटू सिंह ईराणी ने भी अपने विचार रखे। बताया कि समाज में हमें इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहना हे। हमें अधिक से अधिक इस संगठन में राव समाज के युवाओं को जोड़ना हे। समाज के युवा का विकास ही समाज का विकास हे। कार्यक्रम का मंच संचालन संगठन के उपाध्यक्ष राव जगदीश सिंह भोजानी ने किया। ओर साथ में सभी का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में भामाशाओ का भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पदम सिंह,लक्ष्मण सिंह,उत्तम सिंह बोरली,विक्रम सिंह ईराणी,विक्रम सिंह कोड़िटा ,नवल सिंह कोड़ीटा, मोंटू सिंह ईराणी, कुलदीप सिंह ईराणी, चंदन सिंह (लोक सहायक अधिकारी) , विजय सिंह, राजू सिंह,नरेंद्र सिंह,विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, भगवत सिंह, साहिल सिंह, प्रीतम सिंह, महिपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राहुल सिंह , प्रेम सिंह, इंद्र सिंह, उत्तम सिंह, प्रवीण सिंह, निर्मल सिंह, दिलीप सिंह, रविन्द्र सिंह, मुकेश सिंह , भरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!