नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पं. गिरिराज बालोरिया ने भजन प्रस्तुत किए, सरदार मनिन्दर सिंह बग्गा ने गुरूवाणी, फादर विजय पॉल ने बाईबल तथा कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, कांग्रेस पार्टी के विधायकगण, विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित अनेक कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी पुष्पांजलि दी।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित मीडिया को सम्बोधित करते हुये प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार एवं राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान जो जनकल्याणकारी योजनायें शुरू की थी वे सभी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की भावनाओं के अनुरूप जनसेवा को समर्पित थी, लेकिन जबसे केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से इन योजनाओं को ठण्डे बस्ते में डालकर जनता के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस वाले शिक्षा के मंदिर में शस्त्र पूजन का आयोजन कर रहे हैं जो गलत है, शिक्षा के मंदिर में केवल शिक्षा होनी चाहिए, ना कि शस्त्र की पूजा और शांतिपूर्वक संवैधानिक अधिकारों के तहत् जब विद्यार्थी इसका विरोध करते हैं तो उन्हें शस्त्रों से मारपीट कर घायल किया गया और पुलिस में इसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की, जबकि कई छात्र बुरी तरह से घायल है, उनके शरीर पर हथियारों के घाव के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!