नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टैगोर विद्या भवन स्कूल में “रंगी अतरंगी” वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा, नाटक ‘नारी सशक्तिकरण’ ने जीता दर्शकों का दिल। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

टैगोर विद्या भवन स्कूल में “रंगी अतरंगी” वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दिखाई बहुमुखी प्रतिभा, नाटक ‘नारी सशक्तिकरण’ ने जीता दर्शकों का दिल।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर: शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थान टैगोर ग्रुप के टैगोर विद्या भवन स्कूल में वार्षिकोत्सव “रंगी अतरंगी” का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता और सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल निदेशक पी.डी. सिंह, प्राचार्यगण और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और रंगमंच के माध्यम से शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक संदेशों को प्रस्तुत किया।विशेष आकर्षण रहा व्याख्याता अशोक स्वामी के निर्देशन में मंचित नाटक “नारी सशक्तिकरण”, जिसमें छात्रों ने महिला जागरूकता, समानता और समाज में नारी के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। नाटक ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।विद्यालय निदेशक पी.डी. सिंह और प्राचार्य अनिल पुनिया ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।अंत में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!