नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बौद्ध विचारों को गहराई से समझने के लिए अभिधम्म दिवस मनाया गया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बौद्ध विचारों को गहराई से समझने के लिए अभिधम्म दिवस मनाया गया।

😊 Please Share This News 😊
ग्रेटर नोएडा-संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू), ग्रेटर नोएडा, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान (लखनऊ) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) ने 6-7 अक्टूबर 2025 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आज शरद पूर्णिमा के दिन अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस मनाया।अभिधम्म के दार्शनिक, नैतिक एवं मनोवैज्ञानिक पहलुओं और आधुनिक संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता का पता लगाने के लिए “बौद्ध विचार को समझने में अभिधम्म की प्रासंगिकता: ग्रंथ, परंपरा और आधुनिक दृष्टिकोण” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।इसमें भारत, म्यांमार, कंबोडिया, वियतनाम और श्रीलंका से आए प्रतिष्ठित विद्वानों एवं शोधकर्ताओं ने 35 से ज्यादा शोधपत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में जीवविज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान जैसे मनोविज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संज्ञानात्मक अध्ययन के बीच तुलनात्मक दृष्टिकोणों पर चर्चा की गई।प्रो. राणा प्रताप सिंह, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय इसमें स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होंने बुद्ध के गहन उपदेशों तथा व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।आईबीसी के महासचिव, शार्त्से खेंसुर रिनपोछे जंगचुप चोएडेन ने पवित्र मंत्रोच्चार करते हुए बुद्ध धम्म के प्रसार में अभिधम्म के सूत्रों को समझने के महत्व को रेखांकित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VX03.jpgमुख्य भाषण देते हुए पाली एवं संस्कृत के प्रख्यात विद्वान और राष्ट्रपति सम्मान पत्र प्राप्तकर्ता डॉ. उमाशंकर व्यास ने अभिधम्म के विकास की व्याख्या करते हुए इसे “धर्म का विशेष प्रकाश” या “विशेष ज्ञानोदय” के रूप में वर्णित किया।इसमें द्रिकुंग काग्यू वंश के परम पूज्य तृतीय खेंचेन रिनपोछे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अभिधम्म की प्रासंगिकता इसके दैनिक जीवन में उपयोग में निहित है जो अज्ञानता, आसक्ति और क्रोध के लिए एक उपचार के रूप में कार्य करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FNCI.jpgश्री अभिजीत हलदर, महाप्रबंधक, आईबीसी, ने अभिधम्म की समकालीन प्रासंगिकता एवं आधुनिक समाज में मानसिक और शारीरिक कल्याण को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका पर बल दिया।इस कार्यक्रम में सैद्धांतिक आधार, अंतर्विषयक दृष्टिकोण, तुलनात्मक अध्ययन एवं समकालीन प्रासंगिकता पर विशेष एवं तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।धारवाड़, कर्नाटक के श्री विनोद कुमार द्वारा तैयार किए गए बौद्ध टिकटों की एक अनूठी प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें 90 देशों के 2,500 से ज्यादा टिकट शामिल थे। आईबीसी ने दो थीम आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित कीं जिसमें पहली “शरीर एवं मन पर बुद्ध धम्म” और दूसरी प्रदर्शनी में पिपरहवा अवशेषों पर प्रकाश गया गया, जो बुद्ध की स्थायी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EG9X.jpgइसमें दो फिल्में का प्रदर्शन किया गया, “एशिया में बुद्ध धम्म का प्रसार” और “कुशक बकुला रिनपोछे – एक असाधारण भिक्षु की असाधारण कहानी”, जिनका निर्देशन ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के डॉ. हिंडोल सेनगुप्ता ने किया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005ZXWF.jpgअभिधम्म दिवस में उस अवसर को याद किया जाता है जब बुद्ध ने अपनी माता महामाया के नेतृत्व में तवतींशा स्वर्ग के देवताओं को अभिधम्म का उपदेश दिया था तथा बाद में इसे अपने शिष्य अरहंत सारिपुत्त के साथ साझा किया था।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पाली को शास्त्रीय भाषा घोषित किया है तथा अभिधम्म पिटक सहित थेरवाद बौद्ध ग्रंथों की प्रामाणिक भाषा के रूप में इसके महत्व को मान्यता दी है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!