महाराजा श्री उम्मेद सिंह जी की 79वीं पुण्यतिथि आज अनेक स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 8 जून। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह जी की 79वीं पुण्यतिथि मंगलवार 9 जून को श्रृद्धापूर्वक मनायी जायेगी। इस दिन शहर में अनेक स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। हिज हाइनेस महाराजा श्री उम्मेद सिंह जी रिलिजियस टस्ट के सचिव श्री कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे असहायों के कार्यक्रम के तहत निम्बा-निम्बड़ी कुष्ठाश्रम में फलाहार व विस्किट का वितरण होगा। सांय 5 बजे जसवन्त थड़ा स्थित महाराजा उम्मेद सिंह जी के थड़े पर पुष्पांजलि अर्पित होगी।
यहां भी होंगे पुष्पांजलि कार्यक्रम-
मंगलवार को पुण्यतिथि के अवसर पर श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल, मारवाड़ राजपूत सभा भवन, श्री उम्मेद अस्पताल, श्री उम्मेद स्टेडियम, श्री उम्मेद कायमखानी हॉस्टल व श्री उम्मेद क्लब में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
