वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ 2025 का हुआ भव्य आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-मुरलीपुरा स्थित बीकन पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ने शनिवार, 11 अक्टूबर, 2025 को कृष्णा पैराडाईस, सीकर रोड़ में वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ 2025 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पदमश्री डॉ कृष्णा पूनियाँ के द्वारा समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कटेवा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर ‘बदलती जिंदगी’ की थीम पर सृष्टि की रचना से लेकर वर्तमान समय तक हुए बदलाव विभिन्न प्रस्तुतियों एवं नाट्य द्वारा दर्शाए गए। अंत में विद्यालय निदेशक अभिषेक पाटनी ने विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को धन्यवाद दिया तथा आभार प्रकट किया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
