नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुनासा मंडल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पुनासा मंडल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न।

😊 Please Share This News 😊

संघ के शताब्दी महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ आयोजन।                                                             पुनासा/भीनमाल-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित संघ शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के अंतर्गत पुनासा मंडल में भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह विशाल पथ संचलन पुनासा नगर की विभिन्न गलियों, मोहल्लों और बस्तियों से गुजरा।
संचलन महिषासुरी माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर सुनारो का वास, राजपुतो का वास जैन मंदिर, फागोतरा रोड़, श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर, बस स्टेशन, हनुमान मंदिर होते हुए श्री माजीसा धाम तक घोष वादन के साथ कदम मिलाकर चला।स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन का समापन निर्धारित स्थल माजीसा धाम परिसर मे हुआ।
कार्यक्रम स्थल पर महंत बाबूगिरी महाराज एवं अतिथियों के पावन सान्निध्य में शस्त्र पूजन का धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है।
कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख हितेशकुमार ने संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन मे संघ की स्थापना, संघ की कार्यशैली एवं एक सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, डॉक्टर हेडगेवार ने हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से 1925 मे संघ की स्थापना की थी।
उस समय हिन्दू असंगठित था जिस कारण विदेशी आक्रांताओं द्वारा हमारे ऊपर सैकड़ों वर्षों तक राज किया, हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाया, आज संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन हैं, इस मुकाम तक पहुचने मे संघ ने काफी कठिनाइयों को झेला हैं, स्वयंसेवकों के बलिदान, कड़ी तपस्या, निस्वार्थ सेवाभाव के बलबूते आज संघ सर्वव्यापी संगठन बना है।
कार्यक्रम महंत बाबूगिरी महाराज की सानिध्यता महेंद्रगिरी महाराज एवं सह जिला कार्यवाह राजेश सैन की आतिथ्यता मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह, विभाजितसिंह, बनेसिंह, सुरेन्द्रसिंह, रामसिंह भोपाजी, सहित भाजपा नेता रमेश सोनी पुनासा, ईन्द्रसिंह राणावत, मण्डल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष खुमानसिंह राठौड , खंगारदास वैष्णव, पूर्व सरपंच दांतीवास चेनराज चौधरी,अर्जुन चौधरी उपसरपंच, देवेन्द्र जोशी, जैतपुरी गोस्वामी, अमृत सुथार, हरदान विश्नाई, लादुराम विश्नोई,गणपत सियाग, रतन सिंह, गोपालसिंह,हरचंदराम पुरोहित, भलाराम देवासी,श्रवण पटेल, कुभाराम देवासी,सहित मण्डल के पुनासा, दांतीवास, सारीयाणा, वियो का गोलिया, फागोतरा, वनु की ढ़ाणी, नोहरा,आतेरा नाडी,आदि गांवों के सैकड़ों स्वयंसेवक एवं अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौहल्लेवासी,

स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए, संचलन पर पुष्प वर्षा एवं भारतमाता के जयघोष लगाये।स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!