नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वर्गारोहण उपरांत कृष्ण कांत पांडेय परिवार को भीनमाल में विप्र कुल शिरोमणि अलंकार से विभूषित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

स्वर्गारोहण उपरांत कृष्ण कांत पांडेय परिवार को भीनमाल में विप्र कुल शिरोमणि अलंकार से विभूषित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-स्थानीय चंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर सभा भवन में अखिल भारत वर्ष के यज्ञ सम्राट शंकराचार्य परम्परा के संत प्रखर महाराज के संत सानिध्य में महा अभियान की तैयारी के दौरान समाज सेवी कृष्ण कांत पांडेय परिवार को स्वर्गा रोहण उपरांत विप्र कुल शिरोमणि अलंकार से विभूषित किया।मुख्य अतिथि अखिल भारतीय यज्ञ सम्राट प्रखर महाराज ने बताया कि संपूर्ण विश्व भय, हिंसा और आतंक से ग्रसित है। ऐसी स्थिति में कोई एक साधना अगर इस अंधकार को प्रकाश में बदल सकती है, तो वह है गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ। इन आध्यात्मिक शब्दों के साथ राष्ट्रीय संत अनंत विभूषित स्वामी प्रखर महाराज ने शहर के के गणमान्य प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि एक धार्मिक अनुष्ठान नही बल्कि राष्ट्र जागरण और विश्व शांति का अलौकिक अभियान है। उन्होंने महाराज ने उपस्थित समाज बंधुओ से आह्वान किया कि वे तन, मन, धन से इस समाज कल्याण के लिए पांडे परिवार इससे उत्पन्न ब्राह्मी शक्ति से नकारात्मक प्रवृत्तियां, अधर्म, आतंकवाद का विनाश होगा। उन्होंने कहा कि यह आत्म शोधन और राष्ट्र निर्माण का समन्वय है। शहर के चंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस गोष्ठी सभा में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। महाराज सहित शेखर व्यास अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज, अदराराम राजपुरोहित मोरसीम सहित विप्र बंधु जन बंधुओ ने पांडेय परिवार को विप्र कुल शिरोमणि अलंकार पत्र,माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।इस अवसर पर आभार ज्ञापित करते हुए दिनेश दवे नवीन प्रदेश महामंत्री विप्र फाउंडेशन जोन एक सी के प्रदेश महामंत्री दिनेशकुमार दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का कार्य एक कर्मठता, शुचिता और श्रेष्ठता का पर्याय है। शेखर व्यास ने कहा कि महर्षि की लोकसम्मत यश-कीर्ति से पूर्व से ही परिचित था, परंतु जब सजीव रूप में इन विभूति से सानिध्य हुआ तो अनुभव किया कि वे विनम्रता, दूरदृष्टि, उदारता और सेवा-भावना के जीवंत प्रतिमान हैं। मानाराम राजपुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन ने कहा कि जिनके मुखमंडल पर संयम और ओज का अद्भुत संतुलन है । मांगीलाल राजपुरोहित सायला ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डॉ घनश्याम व्यास जिला महामंत्री ने बताया कि उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए विप्र परिवार के इस पुनीत उदात्त योगदान हेतु हृदय से आभार व अभिनंदन किया।कृष्ण कांत पांडेय परिवार से जंग बहादुर पांडेय, कार्तिकेय,प्रदीप कुमार,धर्मेंद्र कुमार,श्रीमती सुधा दीक्षित, विजय प्रताप,दामिनी पांडेय,सुधा पांडेय,लक्ष्य पांडेय,अजय त्रिपाटी,क्षमा पांडेय,तृषा दुबे,हरीश दुबे,प्रियम पांडेय सहित विप्र कुल शिरोमणि परिवार को संस्तुत कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में दिनेश दवे नवीन प्रदेश महामंत्री,

शेखर व्यास प्रवीण एम दवे, मानाराम राजपुरोहित, अदराराम राजपुरोहित, मीना शर्मा, कंचन वैष्णव, डॉ राजेंद्र वैष्णव, बद्रीनारायण गौड़, सुरेश पारीक, जंगबहादुर पांडे, भगवती प्रसाद दवे, मनीष दवे, मीठालाल व्यास, मांगीलाल पुरोहित,सांवलाराम दादाल, जबरसिंह चोराऊ, महेन्द्र शर्मा, महेन्द्र पुरोहित, महेश व्यास, रविशंकर दवे, किशोरकुमार दवे, नरोतम त्रिवेदी, जगदीश रामावत, बद्रीनारायण गौड़, मोबताराम पुरोहित, मानाराम पुजारी, दिलीप व्यास, दिलीप दवे, विष्णु व्यास, घेवरचंद पुरोहित सहित कई बंधु -भगिनियों की उपस्थिति रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!