नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान शिविर आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान शिविर आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल- शहर के कृष्णा नीट संस्थान में ” सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी ” थीम के तहत राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए फर्जी लिंक, ओटीपी, पासवर्ड साझा न करने और अनधिकृत एप डाउनलोड नहीं करने की जानकारी दी गई। राजस्थान ग्रामीण बैंक मैनेजर नवीन हाजरीका ने बच्चों को छोटी उम्र से ही अच्छी वित्तीय आदतें विकसित करने और नियमित बचत की प्रेरणा दी । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाना था । इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सतर्कता प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!