नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर परिषद के वीरम मंच पर हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नगर परिषद के वीरम मंच पर हुआ जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 9 नवम्बर। वंदे मातरम्@150 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सायंकाल नगर परिषद जालोर के वीरम मंच पर किया गया जिसमें वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में राबाउमावि प्रताप चौक जालोर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, भारत माँ तेरी माटी……., राष्ट्र की जय चेतना…….व ऐ वतन-वतन मेरे…. व ओ देश मेरे…गीत पर समूह व एकल गायन तथा पीएम श्री राउमावि जालोर की छात्रा ने मैं मर भी जाऊं तो….गीत पर एकल गायन की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
इसी प्रकार पीएमश्री राउमावि की छात्राओं ने मैं भारत का रहने वाला….., राउमावि गोडिजी जालोर की छात्राओं ने एक तेरा नाम है सांचा….., राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर की छात्राओं ने मैं लड़ जाना…., राबाउमावि प्रताप चौक जालोर की छात्राओं ने हर घर तिरंगा….. गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देश प्रेम से भाव विभोर कर दिया। मंच संचालन निशा कु्ट्टी ने किया।
इस दौरान राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भंवरलाल परमार, नगर परिषद जालोर के आयुक्त अशोक कुमार शर्मा, रवि सोलंकी, डिम्पल सिंह, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर, मुकेश राजपुरोहित, सुरेश सुन्देशा, हीराराम देवासी, रतन सुथार, दिनेश बारोट, अशोक गुर्जर, रमेश मेघवाल, महेश भट्ट, परमवीर सिंह भाटी, लक्ष्मी कंवर, गीता बारोट, अंतिमा माथुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक व आमजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!