नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान : अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान : अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी।

😊 Please Share This News 😊

जालोर-चिकित्सा विभाग द्वारा उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैरा राम जाणी ने बताया कि विभाग द्वारा शनिवार को नगर परिषद जालोर से आमजन को पल्स पोलियों अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।रैली नगर परिषद से निकल कर जालोर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः नगर परिषद पहुंची। रैली में नर्सिंग प्रशिक्षुओं द्वारा हाथो में बैनर और जागरूकता पोस्टर के माध्यम से आमजन को पल्स पोलियो अभियान में 5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के बारे में जागरूक किया गया।
1154 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
आरसीएचओ डॉ. राजकुमार बाजिया ने बताया कि विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान का रविवार 23 नवंबर को शुभारंभ किया जायेगा। इसके तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पहले दिन बूथों पर और इसके बाद शेष बचे बच्चों को दो दिन तक घर घर जाकर ओरल पोलियों वैक्सीन की खुराक पिलाई जायेगी। विभाग द्वारा जिले में 1154 बूथों को चिन्हित किया गया है जिनमें 1053 स्थाई बूथ, 44 मोबाइल बूथ और 57 ट्रांजिट बूथ के रूप में कार्य करेंगे।
जिले के 3 लाख 54 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
डॉ. जाणी ने बताया कि जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के इस चरण में जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के 3 लाख 54 हजार 555 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 2308 टीमें बनाई गई है।पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारी जिले के आवटिंत ब्लाॅकों में जाकर निरीक्षण करेंगे और इसके बाद शाम को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगें।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डबल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. अनिता चौहान, डीपीएम चरण सिंह, हरफूल घिंटाला, सुनील सोलंकी, प्राचार्य पवन ओझा, विजेंद्र परमार, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर जैन,सुरेश चंद्र, गुलाम खान, एएनएम कविता समेत कई जन मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!