जयपुर पोलो सीजन 2025,द कश्मीर चैलेंज कप में टीम जयपुर रही विजेता।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर, 23 नवंबर। जयपुर के राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर रविवार को द कश्मीर चैलेंज कप (06 गोल्स) का फाइनल मैच खेला गया। टीम जयपुर और टीम कानोता पोलो के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में टीम जयपुर विजयी रही। टीम जयपुर ने टीम कानोता पोलो को 9-5 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर कप अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर सारा ब्लेकली मुख्य अतिथि रहीं और उन्होंने विजेता टीम को कप प्रदान किया।विजेता टीम जयपुर से लांस वाटसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए। वहीं, हिज हाईनेस महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने टीम के लिए 4 गोल किए। टीम से खेलने वाले अन्य खिलाड़ियों में मिर्ज़ा मोहम्मद बेग और प्रणव कपूर भी शामिल थे। टीम कानोता पोलो से हूर अली ने 3 गोल किए। डीनो धनखड़ और अशोक चांदना ने 1-1 गोल किया। टीम से प्रताप सिंह कानोता भी खेले।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
