विकसित भारत के लिए युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता-डॉ. मनसुख मांडविया 7 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली-केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों (डीवाईओ) के ओरिएंटेशन समारोह को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लिए युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।डॉ. मांडविया ने युवाओं को विकसित भारत का भविष्य बताते हुए नवनियुक्त अधिकारियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मिशन मोड में स्पष्ट लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया।केंद्रीय मंत्री ने यह संबोधन नई दिल्ली स्थित सीएसओआई में आयोजित DIKSHA (दीक्षा) (डीवाईओ डेडिकेटेड इंडक्शन ट्रेनिंग फॉर नॉलेज, स्किल, एंड होलिस्टिक एटीट्यूड फॉर सर्विस)) नामक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान के दौरान नए नियुक्त अधिकारियों को संबोधित किया।इस कार्यक्रम के दौरान, माननीय मंत्री ने समारोह में प्रतिभा सेतु पोर्टल के ज़रिए चुने गए नए भर्ती हुए डीवाईओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।भगवद्गीता का जिक्र करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि कड़ी मेहनत, नैतिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता, नव नियुक्त अधिकारियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी।केंद्रीय युवा मामलों के मंत्री ने कहा कि जिला युवा अधिकारी और ‘मेरा युवा भारत’ देश के युवाओं की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए अवसरों की महत्वाकांक्षी खिड़कियां हैं। उन्होंने देश के जनसांख्यिकीय लाभांश का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जिसे सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है।डॉ. मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक लाख युवा नेताओं के निर्माण के आह्वान का भी उल्लेख किया और कहा कि इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अधिकारियों की होगी।कार्यक्रम में ‘माय भारत’ के नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए युवा मामलों के मंत्रालय की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने सार्वजनिक सेवा में ‘स्वार्थ से पहले सेवा’ की भावना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को समाज निर्माण और सार्वजनिक सेवा के माध्यम से समाज को लौटाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories मोदरान में 29 जुलाई को होगा सोनी समाज का दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 350 प्रतिभाओं व 50 रक्तदाताओं का होगा सम्मान 1 day ago सामाजिक कार्यकर्ता माणकमल भंडारी को रेलवे ने किया डीआरयूसीसी सदस्य नियुक्त 1 day ago Rajasthan Chief Minister Shri Bhajanlal Sharma launches ‘Bharat Taxi’ service in Jaipur 2 days ago [responsive-slider id=1466] You may have missed मोदरान में 29 जुलाई को होगा सोनी समाज का दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 350 प्रतिभाओं व 50 रक्तदाताओं का होगा सम्मान 1 day ago सामाजिक कार्यकर्ता माणकमल भंडारी को रेलवे ने किया डीआरयूसीसी सदस्य नियुक्त 1 day ago Rajasthan Chief Minister Shri Bhajanlal Sharma launches ‘Bharat Taxi’ service in Jaipur 2 days ago Indian Defence Forces stand fully prepared to face any challenge, says Raksha Mantri on the eve of Kargil Vijay Diwas 2026 2 days ago