किसान की बेटी बनी मिसाल, बावतरा की नीतू कंवर राजपुरोहित बनीं पहली महिला सरकारी सेवक हुआ राजस्थान पुलिस में चयन
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला-सायला उपखंड क्षेत्र के बावतरा गांव के लिए यह दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया, जब गांव के एक साधारण किसान परिवार की बेटी नीतू कंवर राजपुरोहित का चयन राजस्थान पुलिस में हुआ। नीतू कंवर बावतरा गांव की पहली महिला हैं, जिनका चयन सरकारी सेवा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और राजपुरोहित समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।नीतू कंवर राजपुरोहित के चयन की सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति बावतरा के संरक्षक चैनसिंह राजपुरोहित, समिति के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उनके निवास पर पहुंचे और बधाइयां दीं। इस दौरान भाजपा जीवाणा मंडल महामंत्री डायालाल राजपुरोहित, सुखदेवसिंह दहिवा, गुमानसिंह, खीमसिंह, मोटसिंह, आसुसिंह सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा नीतू कंवर के पिता किसान पारस सिंह, शंकर सिंह, दिनेश सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नीतू कंवर का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि नीतू कंवर की सफलता गांव की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि नीतू ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि बेटियों को शिक्षा और अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति बावतरा के संरक्षक चैनसिंह राजपुरोहित एवं समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। नीतू कंवर की सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में समाज की और भी बेटियां शिक्षा और सरकारी सेवाओं में चयनित होकर गांव व समाज का नाम रोशन करेंगी।नीतू कंवर के पिता किसान पारस सिंह ने भावुक होकर बताया कि नीतू ने घर के कामों में सहयोग करते हुए भी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी। सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। परिवार के सहयोग और समाज के आशीर्वाद से आज यह सपना साकार हुआ है।
गांव में इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और नीतू कंवर राजपुरोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता बावतरा गांव के लिए एक नई पहचान और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई है।( प्रियंक दवे )
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
