पोलियो ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजितपल्स
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।स्थानीय पंचायत समिति सभागार में रविवार को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु उपखण्ड अधिकारी जवाहरराम चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक अयोजित की गई। बैठक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक पिला कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। रविवार को जहां बूथ स्थापित है, उन सभी विद्यालयों को रविवार को विद्यालय खुले रखने एवं शनिवार को पोलियो रैली निकालने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीसीएमओ डॉ दिनेश विश्नोई ने बताया कि ब्लाक में 160 बूथों पर चिकित्सा टीम द्वारा 0 से 5 वर्ष तक सभी बच्चो को रविवार 18 सितम्बर को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। साथ ही 19 और 20 सितंबर को वंचित रहे बच्चों को घर-घर भ्रमण कर दवाई पिलाई जायेगी।
बैठक में तहसीलदार रामसिंह राव, सीबीईइओ खंगार सिंह, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी, खंड विकास अधिकारी चुनाराम बिश्नोई, विद्युत विभाग सहायक अभियंता भरत देवड़ा, ब्लॉक पोलियो कॉर्डिनेटर छगनाराम सुथार उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
