मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में शासन सचिवालय में मनाया गया संविधान दिवस
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर, 26 नवम्बर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरूवार को शासन सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस के महत्व एवं भारतीय संविधान की गौरवशाली यात्रा पर आधारित संक्षिप्त वीडियो डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसके पश्चात मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में भारतीय संविधान की गरिमा, उसके मूल सिद्धांतों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्रत्येक नागरिक एवं लोकसेवक की भूमिका के महत्व को
रेखांकित किया गया। सचिवालय के रजिस्ट्रार श्री मुकेश सिंघल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
