भारत ने नैतिक शासन और वैश्विक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए ‘रिस्पॉन्सिबल नेशन्स इंडेक्स’ का शुभारंभ किया
|
😊 Please Share This News 😊
|

कार्यक्रम के अंतर्गत “मानव कल्याण से वैश्विक संरक्षण तक: 21वीं सदी में उत्तरदायित्व, समृद्धि और शांति पर पुनर्विचार” विषय पर एक विशेषज्ञ पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री एन. के. सिंह ने की, जिसमें परस्पर जुड़े विश्व में राष्ट्रीय सफलता की नई परिभाषा पर विचार-विमर्श किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव श्री सुधांशु मित्तल ने कहा कि RNI शक्ति-केंद्रित मापदंडों से हटकर उत्तरदायित्व-केंद्रित मूल्यांकन की दिशा में एक प्रतिमान बदलाव (पैराडाइम शिफ्ट) का प्रतिनिधित्व करता है, जो शासन के परिणामों को नैतिक और मानवीय मूल्यों के साथ जोड़ता है।
कार्यक्रम का समापन जिम्मेदार राष्ट्र सूचकांक (रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स-RNI)रिपोर्ट के जारी करने के साथ खत्म हुआ, जो जिम्मेदार राष्ट्रत्व और सहयोगात्मक अंतरराष्ट्रीय प्रगति पर वैश्विक संवाद की शुरुआत को दर्शाता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
