केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया 7 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली-केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया। 26-27 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला यह दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के 100 से अधिक मेडिकल कॉलेजों को एक मंच प्रदान करेगा। यहां देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना हेतु केंद्रीय योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज अनुसंधान इकाइयां (एमआरयू) स्थापित की गई हैं ।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत शेठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की और संकाय सदस्यों से चिकित्सा अनुसंधान के स्तर को ऊंचा उठाने का आग्रह किया ताकि देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिल सके। 26 और 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि अपनी गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और बेहतर अनुदान प्रस्ताव लेखन, प्रशिक्षण अवसरों और जैव चिकित्सा अनुसंधान के तकनीकी पहलुओं से संबंधित विषयों पर संवादात्मक व्याख्यानों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों में शामिल हो रहे है। इन प्रयासों का उद्देश्य आपसी अनुभवों से सीखना और अपने संस्थानों के शोधकर्ताओं की उच्च गुणवत्ता वाले जैव चिकित्सा अनुसंधान करने की क्षमता को बढ़ाना है। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories श्री अमित शाह ने ‘प्रहार-CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया 1 day ago पर्यटन का विकास लोकप्रिय स्थलों से आगे बढ़कर स्थानीय समुदायों के लिए अवसर पैदा करने वाला होना चाहिए:श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 3 days ago स्काउट सचिव डॉ.घनश्याम व्यास को कुरुक्षेत्र में आईएएस मनिता मलिक एवं कुलपति प्रो.अजय रंगा ने राष्ट्रीय नवाचार अवार्ड से नवाजा 3 days ago [responsive-slider id=1466] You may have missed श्री अमित शाह ने ‘प्रहार-CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया 1 day ago पर्यटन का विकास लोकप्रिय स्थलों से आगे बढ़कर स्थानीय समुदायों के लिए अवसर पैदा करने वाला होना चाहिए:श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 3 days ago स्काउट सचिव डॉ.घनश्याम व्यास को कुरुक्षेत्र में आईएएस मनिता मलिक एवं कुलपति प्रो.अजय रंगा ने राष्ट्रीय नवाचार अवार्ड से नवाजा 3 days ago PHDCCI Hosts Impactful Seminar on “Navigating Income Tax Pitfalls” 3 days ago