निंबाहेड़ा की शिल्पा जैन सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा सखी अवार्ड से सम्मानित
|
😊 Please Share This News 😊
|

निंबाहेड़ा-जयपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा जयपुर पुलिस मुख्यालय पर
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विजया रहाटकर अध्यक्षा राष्ट्रीय महिला आयोग एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा एवं सुदीप जैन सचिव राष्ट्रीय महिला आयोग और सुनीता मीणा एडिशनल एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग पुलिस मुख्यालय जयपुर ने चित्तौड़गढ़ जिले में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा सखी के तौर पर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पा जैन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान उनके द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए निस्वार्थ महिलाओं एवं बच्चियों के सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के कार्यों को देखते हुए दिया गया।शिल्पा जैन एक मात्र सुरक्षा सखी है जिन्हें जिले, संभाग और राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर निंबाहेड़ा के समाजसेवी संस्थाओं, वरिष्ठ जनों, पुलिस अधिकारीयो,उनके संगठन के सभी पदाधिकारीयो एवं परिवारजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
