नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की कार्यशाला आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की कार्यशाला आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशन में स्थानीय पंचायत समिति मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की कार्यशाला का आयोजन उपखण्ड अधिकारी जवाहरराम चौधरी और ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी की अध्यक्षता में किया गया।का र्यशाला में उपखण्ड अधिकारी जवाहरराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को पंजीकृत करवाकर योजना से लाभान्वित करवाया जाए। इस योजना में पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों में प्रत्येक पंजीकृत व्यक्ति को योजना का पूरा लाभ मिले इसे सुनिश्चित किया जाए। बीसीएमओ डॉ जाम्भाणी ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना में प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख तक का केशलेस ईलाज और पाँच लाख तक का दुर्घटना बीमा भी शामिल है। इसमें निःशुल्क श्रेणी के परिवारों के अलावा अन्य परिवारों को मात्र 850 रुपए में वार्षिक बीमा कवर मिलता है। इस योजना से जुड़े परिवारों को अधिक से अधिक केशलेस ईलाज सुविधा मुहैया करवाने के साथ वंचित परिवारों को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। समस्त आमजन को इस योजना के लाभ की जानकारी प्रदान करते हुए शेष रहे परिवारों को पंजीकरण करवाने के लिए निर्देशित किया गया।                     मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यशाला में सीडीपीओ खंगारसिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच, ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, एएनएम, आशा सहयोगिनी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!