नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रियों का किया सम्मान,अंबेडकर पार्क में किया पौधारोपण – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रियों का किया सम्मान,अंबेडकर पार्क में किया पौधारोपण

😊 Please Share This News 😊

बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया नमन, बोलीं- ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना से विकसित भारत का निर्माण हो रहा सशक्त

जयपुर-आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जी ने वडनगर–वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत विद्याधर नगर विधानसभा के अंबेडकर पार्क में सभी सेवा यात्रियों का आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें यात्रा के आगामी पड़ावों के लिए सफल, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर उपस्थित गणमान्यजनों एवं सेवा यात्रियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीया कुमारी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को समर्पित यह सेवा संकल्प यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर सशक्त हो रहा है।

कार्यक्रम में मेहसाणा सांसद श्री हरी भाई पटेल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी जी व श्री अजय चौहान जी, जिला प्रवक्ता श्री मनदीप सिंह जी हुडील, मुरलीपुरा मंडल अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी, कार्यक्रम संयोजक श्री राजवीर सिंह जी राठौड़, पार्षद प्रत्याशी श्री हनुमान सैनी जी व श्री श्रवण बोहरा जी, पूर्व पार्षद श्री सुनील करोड़िया जी, पूर्व पार्षद श्री राम किशोर प्रजापत जी, मंडल महामंत्री श्री ललित सिंह जी तंवर, श्रीमती कंचन जी शर्मा, श्री ओम आकोदीया जी, श्री रोशन जी सैनी, श्रीमती सविता जी गोयल, श्री प्रभु जी शर्मा, सेवा यात्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!