नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अम्बेडकर जयन्ती पर विशाल वाहन रैली का आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अम्बेडकर जयन्ती पर विशाल वाहन रैली का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयन्ती पर भव्य व शानदार रैली का आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोह समिति के संयोजक दलाराम काबावत ने बताया कि रैली प्रातः 08.30 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर के आगे से जालोर विधायक डाॅ. समरजीतसिह, पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मंसुरिया, सेवानिवृत अधिशाषी अभियन्ता भंवरलाल सुखाडिया, समाजसेवी विक्रमसिंह राव आर्य , हाजी सतार खाॅ व सी एल गेहलोत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काबावत ने बताया कि रैली प्रातः 08.30 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर सती माता सर्कल मेघवालो का वास ,दासपा रोड,भादरडा चुंगी नाका चौधरी मिष्ठान्न भंडार के पास से हनुमान चौक जगजीवनराम कोलोनी , जटिया मौहल्ला, होली चौक, हाई स्कूल रोड महावीर सर्कल होते हुये अम्बेडकर सर्कल पर पहुँची। अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर विधायक समरजीतसिह व पूर्व प्रधान देराम विश्नोई ने माल्यार्पण कर फूल बरसाये तथा बाबा साहेब अमर अमर रहे के जयकारे लगाये। इस विशाल वाहन रैली मे सैकडो लोगों ने बढचढ कर भाग लिया। रैली मे जीनगर समाज, संस्कृति जागरण संघ, यूथ फाॅर नेशन व आर्य समाज कल्याणकारी संस्था व विभिन्न संगठनों ने जगह जगह जलपान की व्यवस्था की । संयोजक काबावत ने शांतिपूर्वक रैली के आयोजन पर सबका आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। रैली मे भंवरलाल सुखाडिया,ठाकराराम मेघवाल, ओमप्रकाश खोरवाल, डॉ. वचनाराम काबावत,कालाराम दादालियन,ओटाराम ठेकेदार,जितेंद्र कारलू , दिनेश मोर्या ,मनोज सुखाडिया,ओम प्रकाश ,

रणजीत नट दिनेश हेगडे, बेसराराम चौहान,

सहित सैकडो महिलाओं ने भाग लिया हजारों युवाओं ने बड़े उत्साह

के साथ रैली मे भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!