नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व पृथ्वी दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर उमावि जालोर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विश्व पृथ्वी दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर उमावि जालोर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

😊 Please Share This News 😊

जालोर 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरे मंदिर रोड जालोर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने विश्व पृथ्वी दिवस पर स्वयं के स्तर से छोटी-छोटी चीजों में पृथ्वी के संरक्षण, संवर्धन पर प्रकाश डाला एवं अपने करियर के लिए पूर्ण मनोयोग से एकाग्रचित होकर मेहनत करने की सलाह दी। उपस्थित अतिथियों ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सायला नाका प्रभारी ईश्वर सिंह राव ने किया गया।कार्यक्रम के दौरान आदर्श शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेमसिंह, आदर्श विद्या मंदिर जालोर के नगर विकास निदेशक अजय कुमार गुप्ता, सहायक वन संरक्षक भंवर सिंह सोढ़ा, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी भरत गोयल, प्रधानाचार्या मंजू परमार, प्रधानाचार्य नितिन ठाकुर, ,वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, रेंजर प्रवीण सिंह देवड़ा, मातृशक्ति, विद्यालय के छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण व अधिकाधिक पौधारोपण का संदेश
विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रातःकाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसे सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह सोढ़ा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।
चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में सह शैक्षिक गतिविधियों के तहत वन विभाग द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण किए गए। प्रतियोगिता के दौरान कल्याण सिंह, सुंदर चंपावत, वनपाल चंद्रावती, रुपाराम मुकेश शर्मा, वनपाल रज्जाक खान सहायक, गुलाब खान, शारदा मंडा, निरमा कुमारी, किशोर कुमार, मधु कुमारी, भंवरलाल, वन संरक्षक बाबू सिंह मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!