नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार्मिक विभाग की शासन सचिव ने 181 हेल्पलाइन के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएं,समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कार्मिक विभाग की शासन सचिव ने 181 हेल्पलाइन के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएं,समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 27 अप्रेल। कार्मिक विभाग की शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने सोमवार को सचिवालय स्थित 181 कन्ट्रोल रूम का दौरा किया तथा परिवादियों से बात कर समस्या दर्ज करवाने, समाधान और इस समाधान से आए परिवर्तन के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों हेल्पलाइन पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, समय पर परिवादी को सूचित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टल पर दर्ज विभिन्न विभागों  से संबंधित शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की तथा लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने व शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।    181 हेल्पलाइन पर परिवादियों से बातचीत के दौरान उन्होंने धौलपुर निवासी श्री मनीष मीणा से टेलीफोन पर बात कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने परिवादी की समस्त समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।इससे पूर्व शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क पोर्टल से संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रकरणों की औसत निस्तारण अवधि कम करने तथा संतुष्टि के स्तर में सुधार करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के परिवादों की समीक्षा करते हुए बताया कि कार्मिक विभाग से संबंधित 1 हज़ार 181 दर्ज शिकायतों में से 1 हज़ार 29 का निस्तारण किया जा चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!