वीर दुर्गादास राठौड़ छात्रावास में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण व प्रथमतल भवन विस्तार कार्य का शिलान्यास आज,महाराजा गज सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर,28 अप्रैल । वीर दुर्गादास राठौड़ राजपूत छात्रावास पाली में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं छात्रावास के प्रथम तल पर भवन विस्तार निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भामाशाह सम्मान समारोह बुधवार ,29 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे महाराजा गज सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा ।श्री वीर दुर्गादास राठौड़ शिक्षा समिति पाली के अध्यक्ष गुलाब सिंह सोनगरा गिरवर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा गज सिंह जी होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव करेंगे । समारोह के विशिष्ट अतिथि विधायक बाली पुष्पेंद्र सिंह राणावत,पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर व भामाशाह एवं समाजसेवी भंवर सिंह मंडली होंगे ।
यह होंगे कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि समारोह में वीर दुर्गादास राठौड़ राजपूत छात्रावास में स्वर्गीय ओम सिंह जी (ओम बन्ना ) सुपुत्र स्वर्गीय जोग सिंह जी पातावत चोटिला की स्मृति में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण होगा एवं छात्रावास के प्रथम तल पर भवन विस्तार निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा ।
समारोह में इन भामाशाहों का होगा सम्मान
उन्होंने बताया कि समारोह में भामाशाह महान पराक्रम सिंह चोटिला , लूण सिंह दूधिया, मनोहर सिंह रामासिया ,चेतन सिंह झाला ,ललित सिंह गिरिराज सिंह ,देवी सिंह राठौड़ व कान सिंह चिमनपुरा का सम्मान किया जाएगा ।
महाराजा गज सिंह जी का पाली में नौ स्थानों पर सर्व समाज द्वारा होगा सम्मान
समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा गज सिंह का पाली में कार्यक्रम में आने पर सर्व समाज द्वारा नौ स्थानों पर शानदार स्वागत किया जाएगा,इसमें महाराणा प्रताप सर्कल पर सर्व समाज,जय भवानी राजपूत संस्थान पाली के पास राजपूत समाज द्वारा , रावणा राजपूत सभा भवन के पास रावणा राजपूत समाज द्वारा,गांधी मूर्ति पर जैन समाज द्वारा,अंबेडकर सर्किल पर सर्व मुस्लिम समाज, सूरजपोल पर सिख समाज,श्रीयादे माता मंदिर के पास कुमावत समाज द्वारा ,आईडीबीआई बैंक के पास पुष्करणा समाज द्वारा व सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पास सीरवी समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा ।
वीर दुर्गादास राठौड़ छात्रावास के संचालन के लिए महाराजा गज सिंह जी ने दी थी 600 बीघा जमीन
वीर दुर्गादास राठौड़ छात्रावास पाली के संचालन के लिए 1974 में महाराजा गज सिंह जी ने 600 बीघा जमीन प्रदान की थी । इस खेती की जमीन की आय से इस छात्रावास का संचालन होता है । इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष गुलाब सिंह सोनगरा गिरवर उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह कुंपावत, सचिव राजेंद्र सिंह उदावत, सदस्य विक्रम सिंह सोनगरा, जवान सिंह कुम्पावत, पर्वत सिंह कुम्पावत,जवान सिंह जैतावत, भवानी सिंह सोनगरा , गजेंद्र सिंह मेड़तिया ,जगपाल सिंह कुम्पावत ,अजय पाल सिंह कुम्भावत व राघवेंद्र सिंह भाटी की टीम पूरी तरह से जुटी हुई है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
