भीनमाल राजकीय महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आज।
|
😊 Please Share This News 😊
|

स्थानीय जी के गोवाणी महाविद्यालय की महाविद्यालय विकास समिति की बैठक गुरुवार को ग्यारह बजे आयोजित की गई है । समिति के सचिव मेजर कोमल कत्याल ने बताया कि इस समिति में सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष, उप खंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ के साथ नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग के उच्च अधिकारी, अंकीबाई गोवानी ट्रस्ट के प्रतिनिधि, छात्र अभिभावक ललितकुमार वैष्णव, शिक्षाविद् एवं अन्य कई सदस्य भाग लेगे । समिति द्वारा महाविद्यालय के विकास कार्यों का लेखा-जोखा, विभिन्न नये कार्यों की अनुमति, महाविद्यालय परिसर की देखभाल की उचित व्यवस्था आदि कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
