नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य सचिव ने सचिवालय में पदस्थापित उप सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक,जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्य सचिव ने सचिवालय में पदस्थापित उप सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक,जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश 

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 30 अप्रैल। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सचिवालय में पदस्थापित उप सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने उप सचिवों के विभागों में हो रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने सभी उप सचिवों को जमीनी स्तर पर हो रहे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तकनीकी संसंधानों का अधिक से अधिक सदुपयोग करें जिससे राज्य सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित हो।मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उप सचिव अपने विभागों की राजकाज पर लम्बित फ़ाइलो का शीघ्र निस्तारण करें और नीति सुधार के क्षेत्र में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान कार्मिक विभाग की शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह, कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के उप सचिव उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!