जनगणना-2027 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 1 मई। जनगणना-2027 के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन हेतु जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों (तहसीलदार/आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी) का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी व जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जालोर राजेश मेवाडा की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने सभी जनगणना अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर प्रभावी मोनिटरिंग एवं स्व-गणना के विकल्प का उपयोग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया।जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के उप निदेशक संतोष कुमार ने जनगणना अधिकारियों को निर्धारित प्रशिक्षण प्रदान कर जनगणना कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान प्रदान किया तथा जनगणना कार्य संबंधी किसी की समस्या के लिये वे कभी
भी निदेशालय से सम्पर्क करने की बात कही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
