श्रमण संघ के आगमन पर दिखा सामाजिक समरसता और प्रशासनिक समन्वय का अनोखा संयोग
|
😊 Please Share This News 😊
|

बामनवास– श्रमण तपस्वी आचार्य 108 श्री पदम नन्दी जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य वात्सल्य मूर्ति अमितभद्र श्रमण गौरव आचार्य 108 श्री इन्द्रनन्दी जी महाराज का ससंघ निवाई से श्री महावीरजी के लिए चल रहे मंगल विहार के तहत पिपलाई में मंगल प्रवेश हुआ। उनके साथ परम पूज्य श्रमण उत्कृष्ठ नन्दी जी और नाभिनन्दी जी महाराज का भी मंगल प्रवेश समुदाय को हर्षित करने वाला पल रहा।
श्रमणों के सानिध्य हुई विश्वशांति के लिए शांतिधारा
पिपलाई कस्बे में प्रवेश के पूर्व दिगम्बर जैन मन्दिर के पदाधिकारियों ने श्रमण गौरव को श्रीफल भेंट किया।पिपलाई में प्रवेश के बाद श्रमण संघ ने दिगम्बर जैन मन्दिर में भगवान के दर्शन कर ध्यान की मुद्रा में विशेष पूजा अर्चना की ।इसके बाद श्रमण संघ के सानिध्य में विश्वशांति के लिए वृहत शांति धारा का आयोजन किया गया जिसके करने का सौभाग्य मन्दिर के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार जैन को मिला ।जिससे मन्दिर में आध्यात्मिक ऊर्जा की लहरों की हिलोरें उठने लगी । सभी श्रावक मंत्रमुग्ध होकर इसका लाभ उठा रहे थे।
सामाजिक समरसता और प्रशासनिक समन्वय से श्रमण संघों के हो रहे है मंगल विहार
एक बार फिर पिपलाई में गुर्जर समुदाय ने उदारता दिखाते हुए निरंतराय आहार चर्या संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया l आहार चर्या में ज्योति शिक्षण संस्थान स्कूल के निदेशक अखलेश गुर्जर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आहार चर्या में श्रावक और श्राविकाओं ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया।श्रमण संघ के पैदल विहार एवं उनके ठहरने,निहार और हीटवेब को देखते हुए उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के उपखण्ड स्तरीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में अपनी भूमिका का कुशल निर्वहन किया।
जिसके लिए अल्पसंख्यक वर्ग ने जैन समुदाय ने उपजिला कलेक्टर और उपखण्ड स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं गुर्जर समुदाय का आभार प्रकट किया।
महावीर जी में होगा वात्सल्य मूर्ति और गणिनी शिरोमणि अदभुत मिलन
वात्सल्य मूर्ति अमित भद्र संत गौरव श्रमण आचार्य 108 श्री इन्द्र नन्दी जी महाराज का ससंघ सिद्धान्त रत्न भारत गौरव गणिनी
शिरोमणि आर्यिका 105 विशुद्धमति और पट्टगणिनी 105 विदुषमति एवं पट्टगणिनी 105 विज्ञमति माताजी का ससंघ श्रीमहावीरजी में अदभुत मिलन होगा। जो बहुत ही सुन्दर और मनोहारी दृश्य होगा।इस अवसर पर संघपति महेन्द्र जैन चंवरिया अध्यक्ष अग्रवाल समाज चौरासी संभाग,शैलेन्द्र पाटनी,गुणमाला चंवरिया,इंद्रा चंवरिया,प्रेम जी लावा,इन्दु झिलाय,रानू जैन,रेखा जैन,
दीपशिखा चंवरिया,मुन्नी भांजा,शोभा पाटनी,मंजुला कला, प्रेमा कसलीवाल,बीना बड़गांव,मुकेश जी बनेठा वाले,नवरत्न नानेर,धर्मचंद लावा,सुनील जैन, मुकेश जैन,सुमनलता जैन,राजुल जैन,वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन
,अभिनन्दन जैन,मेघा जैन आदि सहित बड़ी संख्या में श्रावक -श्राविकाएं उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
