नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 568 वां जोधपुर स्थापना दिवस समारोह 12 मई को समारोह पूर्वक आयोजित होगा,मारवाड़ की 18 प्रतिभाएं होगी मारवाड़ रतन सम्मान से सम्मानित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

568 वां जोधपुर स्थापना दिवस समारोह 12 मई को समारोह पूर्वक आयोजित होगा,मारवाड़ की 18 प्रतिभाएं होगी मारवाड़ रतन सम्मान से सम्मानित

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर,5 मई । जोधपुर के संस्थापक राव जोधाजी द्वारा स्थापित जोधपुर की स्थापना का 568 वॉ स्थापना दिवस 12 मई को हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। महरानगढ़ दुर्ग की नींव 12 मई 1459 को रखी गई थी ।

मुख्य समारोह मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होगा आयोजित

महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजयसिंह शेखावत ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन मारवाड़ इण्टरनेशनल सेण्टर, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, जोधपुर में होगा। उन्होंने बताया कि यह समारोह जयपुर ग्रामीण लोकसभा सांसद राव राजेन्द्रसिंह जी शाहपुरा के मुख्य आतिथ्य व महाराजा गजसिंह जी की अध्यक्षता में होगा ।

परम वीर चक्र अमर शहीद मेजर शैतान सिंह सहित मारवाड़ की 18 प्रतिभाएं होगी मारवाड़ रतन से सम्मानित

कर्नल शेखावत ने बताया की मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में मुख्य समारोह में परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतानसिंह को ‘मारवाड़ वीर शिरोमणी सम्मान’ विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा ।उन्होंने बताया की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 प्रतिभाओं को मारवाड़ रतन सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
12 मई को प्रातः 8.30 बजे से एस पी स्व. ताराचंदजी , पुलिस एवं परमवीर चक्र मेजर शैतानसिंह की पावटा चौराह स्थित प्रतिमा पर महाराजा गजसिंहजी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रातः 9.00 बजे से जयपोल के बाहर स्थित मारवाड़ के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी जिसमें सर्वप्रथम जसवन्तथड़ा स्थित राव जोधाजी की अश्वारूढ़ मूर्ति, गुमानसिंह राजपुरोहित, इन्दराज जी की छतरी, ठा. श्याम सिंह चौहान राखी, जयपोल के बाहर श्री गणेशजी की मूर्ति, वीर दुर्गादास जी खीची एवं अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी , जयपोल के भीतर किरतसिंह सोढ़ा की छतरी, बहादुरसिंह तँवर की तस्वीर, शहीद भूरे खाँ जी की मजार एवं राजारामजी मेघवाल के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी ।

किले में राव जोधा जी के फलसे पर होगा पूजन
.महाराजा गजसिंह जी द्वारा महरानगढ़ दुर्ग में जोधपुर के संस्थापक राव जोधाजी के फलसे पर विधिवत पूजा अर्चना की जायेगी।

दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण 
मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित मुख्य समारोह में दो पुस्तकों का लोकार्पण किया जायेगा, जिसमें डॉ. महेन्द्रसिंह तंवर द्वारा लिखित व रिड़मलोत समाज विकास एवं कल्याण ट्रस्ट मारवाड़ द्वारा प्रकाशित ‘रिडमलोत राठौड़ों का गौरव शाली इतिहास’’ एवं मेजर चन्द्रकान्तसिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘मिरेकल एट हाईफा-दी मास्टर एण्ड दी महाराजास’ का लोकार्पण होगा ।इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष द्वारा एवं उमर मोहम्मद द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।

12 मई को महरानगढ़ म्यूजियम में निःशुल्क में प्रवेश
जोधपुर स्थापना दिवस के अवसर पर 12 मई को महरानगढ़ म्यूजियम में प्रवेश नि :शुल्क रहेगा ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!