वीर तोलजी जुजार मामाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। निकटवर्ती गांव खाण्डादेवल के गोचर भूमि पर स्थित वीर तोलजी जुजार मामाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। मामाजी के परम भक्त सुरेश राजपुरोहित ने बताया कि वीर तोलजी जुजार मामाजी ने करीब 130 वर्ष पूर्व गायों को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया था। उनकी यादगार में प्रति वर्ष जेठ वद दसम को वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान खाण्डादेवल एवं आसपास के क्षेत्रों से 48 गाँवों के लोग भाग लेते हैं। राजपुरोहित ओखाणी परिवार खाण्डादेवल द्वारा सामुहिक भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया जाता है। मंगलवार को दिन भर मंदिर प्रांगण में भक्तों का मेला लगा रहा। इससे पूर्व संध्या पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर माहौल को भक्ति मय बना दिया। इस मौके पर पाताराम, जुआराराम,
भंवराराम, जबराराम, कालाराम, घेवाराम, सुरेशकुमार, शंकराराम, बगदाराम, हरकाराम, सरदाराराम, रामाराम, गोविन्द, महेन्द्र एसपी, राजेश जे, भवानीभाई, रमेशकुमार, राजसा ओखाणी परिवार एवं
ओखाणी परिवार के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
