नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण तथा उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर

😊 Please Share This News 😊

जालोर 18 मई। जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी व ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थय अवसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, पी एम कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम में नवीन परिवारों को जोड़ने एवं तथा राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल, विद्युत व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, एसीएफ भंवर सिंह सोढा, जिला रसद अधिकारी नमिता नरवाल, सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!