नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर के विकास और हरित भविष्य को लेकर जिला कलक्टर की बड़ी पहल – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शहर के विकास और हरित भविष्य को लेकर जिला कलक्टर की बड़ी पहल

😊 Please Share This News 😊

चित्तौड़गढ़, 18 मई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय में नगर परिषद, यूआईटी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था एवं आगामी पौधारोपण अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शहर को स्वच्छ, हरित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।जिला कलक्टर ने यूआईटी सचिव एवं नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए अभी से व्यापक पौधारोपण अभियान की तैयारी प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख पार्कों, सड़क किनारे डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों एवं खाली भूमि पर अधिकाधिक पौधारोपण कर हरित वातावरण विकसित किया जाए। इसके लिए उपयुक्त प्रजातियों का चयन, पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की कार्ययोजना भी समय रहते तैयार की जाए ताकि अभियान प्रभावी एवं सफल बन सके।
बैठक में नगर विकास न्यास की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने गत वर्ष के बजट प्रावधानों एवं व्यय की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने यूआईटी द्वारा तैयार की गई विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान चुनाव आचार संहिता अवधि में पट्टों की राशि जमा कराने वाले आवेदकों को नियमानुसार पट्टे जारी करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार शीघ्र लाभ मिलना चाहिए तथा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं सरलता बनाए रखी जाए।
इसके अलावा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं।बैठक में यूआईटी सचिव ने नगर विकास न्यास की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, एवीवीएनएल, पीएचईडी सहित यूआईटी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!