राजस्थान ग्रामीण बैंक ने मृतक के परिजनों को सौंपी 2 लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला (जालौर)-स्थानीय राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा सायला ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत तत्परता दिखाते हुए एक मृतक खाताधारक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपखंड क्षेत्र के ग्राम तुरा निवासी रमेश मेघवाल का करंट लगने से निधन हो गया था। मृतक ने बैंक में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (वार्षिक प्रीमियम 20 रुपये) के तहत बीमा करवा रखा था।इन योजनाओं के अंतर्गत क्लेम पास होने पर शाखा प्रबंधक प्रकाश सामरिया ने मृतक के पत्नी कंकर देवी को दो लाख रुपये के एक चेक (कुल 2 लाख रुपये) सौंपे।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रकाश सामरिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही इन जन-कल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम प्रीमियम वाली ये योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में परिवार को बड़ा आर्थिक संबल और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।
बीमा राशि प्राप्त करने के बाद मृतक के पत्नी कंकर देवी ने बैंक शाखा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
