नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कलक्टर सख्त,नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कलक्टर सख्त,नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की

😊 Please Share This News 😊

चित्तौड़गढ़, 19 मई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था एवं नालों की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने शास्त्री नगर बाईपास, कुंभानगर सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शास्त्री नगर बाईपास पर सड़क के दोनों ओर फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर परिषद आयुक्त को तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बड़े नाले की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।जिला कलक्टर ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने निम्बाहेड़ा रोड स्थित गंगा नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। साथ ही मेडिकल रिकॉर्ड, दवाइयों एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।जिला कलक्टर ने केंद्र में कार्यरत चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए नशा मुक्ति केंद्र संचालन से संबंधित गाइडलाइन एवं नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाइडलाइन के अनुसार संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की जाए।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त कृष्ण गोपाल माली, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!