राष्ट्रीय पक्षी मोर को राजकीय सम्मान के साथ की अंतिम विदाई
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल, 25 जून 2026। सवारी गाड़ी संख्या 14894 से दुर्घटनाग्रस्त होकर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर रेलवे पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।वन विभाग द्वारा नियमानुसार राष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान एवं पूर्ण गरिमा के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोर को तिरंगे में लपेटकर पुष्पांजलि अर्पित की गई । अंतिम संस्कार के समय हातिमताई नाका प्रभारी महिपालदान नांदिया, रेलवे पुलिस हेड कांस्टेबल नरेश सिंह, विभाग कार्मिक बीजाराम, भेराराम एवं भोमाराम सहित अन्य उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय पक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की।वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल अथवा मृत अवस्था में मिलने पर तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि आवश्यक संरक्षण एवं कानूनी कार्यवाही समय पर सुनिश्चित की जा सके।
— वन विभाग, भीनमाल (जालोर)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
