नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की बैठक सम्पन्न,गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की बैठक सम्पन्न,गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

😊 Please Share This News 😊

मोदरान/भीनमाल-श्री अणदारामजी सेवा संस्थान, मोदरान एवं श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन, जिला जालोर की संयुक्त बैठक रविवार, 28 जून 2026 को श्री अणदारामजी धाम, मोदरान में आयोजित हुई।बैठक में आगामी दसवें गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह (29 जुलाई 2026) के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं एवं कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।बैठक के दौरान समाज के वर्तमान राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं भविष्य को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ब्राह्मण स्वर्णकार (सोनी) समाज लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का समर्थक एवं मतदाता रहा है। पूर्व वर्षों में समाज को संगठनात्मक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिलता रहा, लेकिन वर्तमान जिला संगठन में अपेक्षित सम्मान एवं प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की गई।बैठक में सर्वसम्मति से मत व्यक्त किया गया कि यदि भविष्य में भी समाज की उपेक्षा जारी रहती है, तो समाज अपने राजनीतिक हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अन्य लोकतांत्रिक विकल्पों पर विचार करेगा।इसी संदर्भ में प्रारंभिक निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका वर्तमान भाजपा पदाधिकारियों एवं नेताओं को नहीं दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं के समक्ष समाज के राजनीतिक भविष्य एवं सम्मान से संबंधित विषय पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।बैठक में यह मांग भी रखी गई कि भाजपा जिला संगठन, सभी मंडलों तथा आगामी ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज को उसकी जनसंख्या, योगदान एवं समर्पण के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व एवं सम्मान प्रदान किया जाए। अन्यथा समाज गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उचित निर्णय लेगा।बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।बैठक में श्री अणदारामजी महाराज धाम, मोदरान के अध्यक्ष प्रकाशमल, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन जिला जालोर के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा, घेवरचंद, कालूचंद, राजमल, राजेश कुमार, भरत, पारसमल, नरेश सोनी जुंजाणी, कैलाश, पोपटलाल, मोहनलाल, मुकेश, सुरेश, जितेश सोनी, महेंद्र कुमार, भावेश, रमेश, विनोद हेड़ाऊ, अशोक कुमार सहित समाज के दर्जनों समाजबंधु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!